जिले को मिलेगी तीन अत्याधुनिक ट्रू-नॉट मशीनें
अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में टीबी मरीजों की जांच व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही तीन नई अत्याधुनिक ट्रू-नॉट मशीनें मिलने जा रही हैं। इनको विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजा जाएगा। इस समय जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि नई ट्रू-नॉट मशीनों में एक साथ चार मरीजों के सैंपल की जांच करने की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रू-नॉट मशीन के जरिए बलगम की जांच कर टीबी के बैक्टीरिया के जीन का पता लगाया जाता है। यह मशीन केवल टीबी संक्रमण की पुष्टि ही नहीं करती, बल्कि यह भी बताती है कि मरीज को दी जा रही दवाएं प्रभावी होंगी या नहीं। इससे दवा प्रतिरोधी टीबी के मामलों की पहचान करने में भी मदद मिलती है।उन्होंने बताया कि इस समय 100 दिवसीय सघन टीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.