भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस को प्रदेश सरकार ने यूपी-112 के चार नए वाहन दिए हैं। पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी अभिनव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली, औराई, भदोही तथा सुरियावां थाने को एक-एक वाहन दिए गए हैं। अब घटनाओं, मारपीट समेत अन्य मामलों में सूचना के कुछ ही देर बाद जवान वाहनों से संबंधित के पास पहुंचने का काम करेंगे। यूपी-112 के कारण अपराध में कमी आई है। जिले के सभी थानों पर चार एवं दो पहिया यूपी-112 के जवानों की तैनाती हुई है। उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने का काम किया जाता है। दावा किया कि आधुनिक सुविधाओं को पुलिस को सुसज्जित कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...