रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग को चार मोबाइल एक्स-रे मशीनें प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों के संचालन से अब विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि एक मोबाइल एक्स-रे मशीन गदरपुर अस्पताल को दी जाएगी। वहीं दूसरी मशीन से जसपुर और काशीपुर क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। तीसरी मशीन खटीमा और सितारगंज के लिए उपयोग में लाई जाएगी, जबकि चौथी मशीन बाजपुर और रुद्रपुर क्षेत्र के मरीजों को राहत प्रदान करेगी। सीएमओ ने बताया कि काशीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मोबाइल एक्स-रे मशीनों की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद शासन...