अंबेडकर नगर, मई 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। खुले में शौच रोकने के लिए संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत वर्ष 2026-27 मेंं जिले को 12860 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन व सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। खुले में शौच रोकने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत न सिर्फ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। डीपीआरो कार्यालय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 12860 शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इन शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत होगा। कार्यालय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में जिनके घर में शौचालय नहीं है, वे शासन द्वारा जारी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सत्या...