कन्नौज, मई 31 -- कन्नौज। जिले के स्वास्थ्य महकमे को नया नेतृत्व मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने डॉ. विकास चन्द्रा को कन्नौज का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. विकास चन्द्रा इससे पहले हरदोई जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें कन्नौज जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। नए सीएमओ की नियुक्ति के बाद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में धड़ाधड तबादले, 6 आबकारी उप...