भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पटेल नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में मंगलवार की शाम भदोही जिले का 33वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें शामिल हुए लोगों ने जिले की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए और विकास कराने पर बल दिया। जिला स्थापना काल के पूर्व कितना संघर्ष हुआ था इसपर पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यअतिथि रहे पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि भदोही जिले को जो भी मिला वह भाजपा सरकार में ही मिला। 30 जून वर्ष 1994 को भाजपा के दबाव में आकर तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने इसे जिले का दर्जा तो दिया लेकिन विकास के लिए खानापूर्ति की। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मुखर्जी को याद किया उत्तर प्रदेश का यह छोटा सा जिला यदि उस समय भाजपा कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बदौलत नये जिले का रूप न लेता तो आज भी कही उपेक्षित दिखाई देता। जिले की व...