बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगुसराय, निज प्रतिनिधि। जिले को फाइलेरियामुक्त बनाना प्राथमिकता है। यह तभी संभव है जब जिलेवासियों का सहयोग मिले। ये बातें डीएम श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को सदर अस्पताल में कहीं। वे 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का फीता काटने के बाद डीआईएस संतोष कुमार संत को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में जिले के कुल 31 लाख 97 हजार 356 लाभार्थियों को 1693 टीम के द्वारा कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए डीईसी एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ-साथ आईवरमेक्टिन कि निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने खिलाई जाएगी। उन्होंने हाथी पांव रोग से बचने के लिए जिलेवासियों से फाइलेरिया की ...