नवादा, मार्च 19 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के 14 हाई स्कूलों का चयन मॉडल स्कूल के रूप में किया गया है। इन मॉडल स्कूलों में नए सत्र अगले माह से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिले के प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इन स्कूलों की विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। चयनित मॉडल स्कूलों में स्कूल विकास कोष से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। जानकारी मिली है कि इन मॉडल स्कूलों में राष्ट्रीय आय सह मेधा प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में लिया जाएगा। इसके साथ ही यहां योग्य शिक्षकों की ही तै...