चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला में 1,569 स्कूल संचालित हैं। इसमें से मात्र 150 स्कूलों में ही स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है। जहां-जहां स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है उसमें चतरा प्रखंड के 15 स्कूल, हंटरगंज के 24 स्कूल, प्रतापपुर के 19 स्कूल, सिमरिया के 18, टंडवा के 17, कान्हाचट्टी के 11, कुन्दा के 10, लावालौंग के 8, पत्थलगड्डा के 8, गिद्धौर के 8, इटखोरी के 8, मयूरहंड के 4 स्कूल शामिल हैं। जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है उस स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षक ही स्मार्ट क्लास करवाते हैं। इसके लिए शिक्षकों को 8 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ने के लिए अलग से कोई शिक्षक की बहाली नहीं किया गया है। जिन-जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास लिया जाता है, वहां विद्य...