मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। डिजिटल जनगणना 2027 के लिए चल रहे मकानों के सूचीकरण, नजरी नक्शा बनाने का कार्य लगातार पांचवे दिन सोममवार को भी किया गया। जिन प्रगणकों के अपने ब्लाकों के मकान चिन्हींकरण का कार्य पूरा कर लिया है। वे जनगणना के लिए भवन स्वामियों से 33 प्रश्न पूछने प्रारंभ कर दिए हैं। साथ ही प्राप्त जानकारी को एचएलओ एप पर डाउन लोड करने का कार्य भी शुरू कर दिए हैं।

सर्वे कार्य का विवरण पांच दिन चले मकान सूचीकरण कार्य के बाद जिले के लगभग 95307 हाऊस सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिले तीन नगर पालिका मिर्जापुर,चुनार,अहरौरा,नगर पंचायत कछवां और चारों तहसील सदर,चुनार,मड़िहान और लालगंज तहसील क्षेत्र को जनगणना की दृष्टि से लगभग 5129 ब्लाकों में विभाजित किया गया है। इन ब्लाकों में जनगणना के लिए लगभग 4599 प्रगणक लगाए गए हैं। प्रगणकों...