गुमला, मार्च 2 -- गुमला संवाददाता। जिले के सभी 12 प्रखंडों के अंतर्गत कुल 89 परीक्षा केंद्रों पर आठवीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई।परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 16,717 विद्यार्थी का लक्ष्य में 16,363 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 354 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति लगभग 98 प्रतिशत दर्ज की गई। जैक रांची के पैटर्न अनुरूप तीन तीन घंटों की दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में दोनों पालियों में तीन तीन विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए तथा प्रश्न पढ़ने एवं समझने के लिए दोनों पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित था। सभी विद्यार्थियों द्वारा ओएमआर शीट...