देवघर, मार्च 7 -- झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होनेवाली आकांक्षा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई है। जिसमें यह जिक्र है कि भारत सरकार, राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त सरकारी एवं निजी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल महाविद्यालयों तथा सीएलएटी(क्लैट) में प्रवेश के लिए आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए झारखंड सरकार द्वारा आकांक्षा केंद्र संचालित है। आकांक्षा केंद्र में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रपत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त क्रम में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों एवं संबंधित प्रधानाध्यापकों को सूचित किया गया है कि आकांक्षा परीक्षा 2026 सभी जिला मुख्यालय अवस्थित प...