मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित 'इंस्पायर अवार्ड मानक योजना' के सत्र 2025-26 के परिणामों में मुजफ्फरनगर का दबदबा रहा है। जनपद के 79 बाल वैज्ञानिकों का चयन इस प्रतिष्ठित योजना के लिए हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। चयनित सभी 79 विद्यार्थियों के बैंक खातों में उनके वैज्ञानिक नवाचारों और प्रोजेक्ट निर्माण के लिए 10,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सत्र 2024-25 में यह संख्या 71 थी, जिसमें इस वर्ष शानदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इंसपायर अवार्ड योजना के तहत मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया गया था। विजेताओं की घोषणा हुई तो 79 बच्चें जनपद के विभिन्न स्कूलों से सामने आए हैं। यह बाल वैज्ञानिक अपने तैयार मॉडलों का प्रदर्शन जिला स्तरीय विज्ञान ...