कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा। पोषण पखवाड़ा 2026 के समापन अवसर पर गुरुवार, 23 अप्रैल को जिले के 751 आंगनबाड़ी केंद्रों में "तिथि भोज" कार्यक्रम का व्यापक रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिले के सभी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। साथ ही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे समुदाय में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक बच्चे का चयन कर उसका जन्मोत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा के तहत हुआ अन्नप्राशन संस्कार...