देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक)की परीक्षा ली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में मैट्रिक के 12810 परीक्षार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां के वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के कुल 72 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि वार्षिक माध्यमिक के तहत संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए जिले के 72 परीक्षा केंद्र...