भभुआ, मार्च 7 -- अब तक कैमूर के तीन प्रखंडों से नियोजित शिक्षकों के दस्तावेजों से संबंधित फाइलें जिला कार्यालय को प्राप्त हो सकी हैं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच तेज, जिला से फोल्डर पटना निगरानी कार्यालय भेजे गए फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर बर्खास्तगी, वेतन रिकवरी और जेल तक की कार्रवाई संभव (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के करीब 700 नियोजित शिक्षकों पर निगरानी की तलवार लटकती दिख रही है। निगरानी विभाग ने एक बार फिर नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच तेज कर दी है। अब तक 1150 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 700 शिक्षकों के फोल्डर आगे की जांच के लिए पटना निगरानी कार्यालय भेज दिए गए हैं। जिले में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में...