बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- जिले के 7 सौ पीएनजी धारकों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक डीएम ने की लोगों से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील शेखपुरा व बरबीघा के 1953 घरों तक पहुंच रही पीएनजी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सात सौ पीएनजी के कनेक्शनधारियों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक कर दिया गया है। अब ऐसे लोगों को एलपीजी का सिलेंडर नहीं मिलेगा। डीएम शेखर आनंद ने बताया कि पश्चिमी एशिया संकट के बाद भी जिले में रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थो की कोई कमी नहीं है। पीएनजी की पाइपलाइन शेखपुरा और बरबीघा में बिछी हुई है। दोनों शहर के लोगों से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी जिले में 1953 घरों में पीएनजी का कनेक्शन है। कंपनी को अधिक से अधिक घरों में पीएनजी का कनेक्शन देने को कहा गया है। अभी कंपनी के पास मैन पावर की कमी है। इस वजह से...