सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में 65 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। पोषण पोटली मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ और रजिस्ट्रार राम नारायण सिंह की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ ने क्षय रोगियों को बीमारी से बचाव के उपायों और नियमित रूप से दवा लेने की जानकारी दी। राम नारायण सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की सराहना की। संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने रोगियों और उनके परिजनों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार के लिए महंगी सामग्री जरूरी नहीं है। घर में उपलब्...