आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के राकेश्वर हुगली से जारी की। जनपद के 637820 किसानों को इसका लाभ मिला। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां और लेदौरा में प्रधानमत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। दोनों जगहों पर गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषि योजनाओं के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सामयिक खेती के माध्यम से आय बढ़ाने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान योजना : 1.92 लाख किसानों को मिला लाभ उप कृषि निदेशक आजमगढ़ आशीष कुमार ने बताया कि पीएम किस...