संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब बस इंतजार है तो खरीद नीति के आने का। हालांकि सोमवार को कैबिनेट की बैठक में एमएसपी दर तय हो गई है। इसके बाद जल्द ही खरीद शुरू होने की संभावना है। विभाग के जिम्मेदारों की माने तो जल्द ही जनपद के लक्ष्य निर्धारित हो जाएगा। उसके बाद सभी केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ हो जाएगी।जनपद में इस बार गेहूं की खरीद 63 केन्द्रों पर होगी। खाद्य विभाग के कुल 23 केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पीसीएफ के 33 केन्द्र बने हैं। इसके अलावा मंडी समिति के एक, भाखानि के एक और पीसीयू के पांच क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी केन्द्रों पर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों से लगातार सम्पर्क में रहे...