सोनभद्र, अगस्त 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के करीब 5900 रसोइयों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री की तरफसे रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा और सुरक्षा बीमा की घोषणा का लाभ अब जिले के रसोइयों को भी मिलेगा। रविवार को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में रसोईया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री की तरफ से रसोइयों का सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रसोइयों के मासिक मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि कर इसे तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दिया रसोईयों को रक्षा बंधन का गिफ्ट:राज्यमंत्री साथ ही यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली राशि को 500 र...