मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग की ओर से अभियान चलाकर जनपद के 570 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई, नाले नालियों की सफाई और जलजमाव वाले स्थानों की सफाई कराया गया। अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छ वातावरण का निर्माण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। पंचायती राज विभाग ने दावा किया है कि एक से 13 अप्रैल के बीच संचारी रोज नियंत्रण अभियान के के तहत अबतक कुल 570 ग्राम पंचायतों में चलाए गए विशेष सफाई एवं निवारक कार्य के दौरान 1129 स्थलों पर झाड़ियों की कटाई कराई गई, जिससे मच्छरों एवं अन्य रोगजनक जीवों के पनपने की संभावनाओं को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त छोटे-बड़े 747 नाले-नालियों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। यही नहीं जनस्वास्थ्य को ध...