साहिबगंज, जून 1 -- साहिबगंज। जिले के 543 गांवों में मलेरिया फैलने का खतरा सबसे अधिक है। इन गांवों को फोकस पर स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, बरसात के मौसम शुरू होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे मलेरिया फैलने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग शहरी व ग्रामीण क्षेत्र खासकर पिछले तीन साल में जिन प्रखंड में मलेरिया के सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं उन गांवों पर फोकस किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक वैसे तो पूरे जिले के हर प्रखंड में मलेरिया के मरीज पाए गए हंै। लेकिन बरहेट, मंडरो व बोरियो प्रखंड में सबसे अधिक मलेरिया का खतरा है। ं रिपोर्ट के मुताबिक करीब 543 गांव ऐसे है जहां मलेरिया का खतरा सबसे अधिक है। इन गांव में खासकर फोकस किया जाएगा।

रात्रि चौपाल व ग्राम गोष्ठी का आयोजन मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के लिए स्वा...