भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। निगरानी विभाग की ओर से जिले में नियोजित हुए 8256 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों व जरूरी कागजातों की जांच में तेजी आई है। इसको लेकर 25 मार्च को जिला शिक्षा कार्यालय में समीक्षा बैठक होगी। इसको लेकर डीपीओ स्थापना ने अधिसूचना जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं लेखापालों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अभिलेखों के साथ बैठक में उपस्थित हों।डीपीओ स्थापना ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पत्र के आलोक में पंचायत एवं प्रखंड शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। अब तक 5064 पंचायत एवं प्रखंड शिक्षकों के फोल्डर तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षकों के अभिलेख निगरानी विभाग को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अब समीक्षा बैठक में सभी संबंध...