मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पेंशनधारियों को मार्च की पेंशन नहीं मिली है। जिले में प्रतिमाह पेंशन के लाभुकों को 11 सौ रुपये उनके खाते में भेजी जाती है। जिले में कुल 5 लाख 85 हजार 732 लाभुकों में 5 लाख 59 हजार 131 लाभुक पेंशन प्राप्त करते हैं। जिले के 26 हजार 601 लाभुक तकनीकी त्रुटि के कारण पेंशन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। विभाग की ओर से मार्च का पेंशन नहीं आने का कारण नहीं बताया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मार्च क्लोजिंग के कारण समय से आवंटन नहीं मिलने की वजह से लाभुकों के खाते में राशि नहीं भेजी जा सकी है। यह भी पढ़ें- जिले में 30 फीसदी लाभुकों का नहीं हुआ जीवन प्रमाणीकरण उम्मीद है कि अप्रैल में नई सरकार गठन के बाद मार्च और अप्रैल की पेंशन एक साथ मई में भेजी जाएगी।जिले में मुख्य रूप से छह प...