गोंडा, जुलाई 21 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए बुधवार से आठ सितंबर तक विशेष नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 5,54,560 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी 16 ब्लाकों में 48 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जो गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र पशुओं को मुफ्त टीका लगाएंगी। सीवीओ डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की एफएमडीसीपी योजना के अष्टम चरण के तहत यह अभियान संचालित किया जा रहा है। चार माह से कम आयु के बछड़ों और आठ माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैंसों को छोड़कर सभी पात्र गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण 22 जुलाई से उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग तेजी स...