पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 5 स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आउटरीच कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन केंद्रों में मेदिनीनगर में नई मोहल्ला स्थित स्वास्थ्य केंद्र, सेमरटांड शाहपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , सागौना बिश्रामपुर और चार धाम वार्ड नंबर 6,हुसैनाबाद स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक तीन महीने पर इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रत्यक कैंप में 10 सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी। पूर्व निर्धारित स्थल पर टीम मरीजों की स्वास्थ्य जांच, और सलाह देगी। उन्होंने कहा कि कैम्प के आसपास के लोग शिविर का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने कहा कि आगामी रविवार के बाद 3 महीने बाद ही इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पलामू के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त...