जिले के 4703 छात्रों के खातों में पहुंची 1.48 करोड़ की छात्रवृति
बहराइच, अक्टूबर 3 -- बहराइच,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह से प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक अल्प आय वर्ग के कक्षा 9-10 व दशमोत्तर छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि का वर्चुअल हस्तांतरण किया। जनपद बहराइच के 4703 छात्र-छात्राओं के खातों में 1.48 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई। इनमें सामान्य वर्ग के 1099, अनुसूचित जाति के 714, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2170 और अल्पसंख्यक वर्ग के 720 छात्र शामिल हैं।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। यहां आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह भी पढ़ें- 5656 वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.