जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति राजीव रंजन ने की। बैठक में समिति के तमाम सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में शैक्षणिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विद्यालयों के उत्क्रमण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। झारखंड सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार को गति दी जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई के लिए दूरदराज के इलाकों में न भटकना पड़े। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि विभिन्न प्रखंडों से आए प्रस्तावों के आधार पर कुल 46 उच्च विद्यालयों...