मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले के 451 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर 902 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त फोटो जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर पर भेजने का भी निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने, अफवाह फै...