नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 45 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,200 रुपये भेजे जाएंगे। यह राशि 5 से 8 जुलाई के बीच खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस धनराशि से छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीदी जा सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि डीबीटी की राशि भेजने से पहले अभिभावकों के बैंक खातों का सत्यापन कराया गया था। प्रथम चरण का सत्यापन पूरा हो चुका है और अब खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों के अभिभावकों के खातों में करीब 1,200 रुपये सीधे भेजे जाएंगे। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते, आ...