शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर। जिले में मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 45 गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इनमें अधिकांश गांव भावलखेड़ा और ददरौल ब्लॉक क्षेत्र के हैं। भारत सरकार से आई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। पिछले साल की स्थित को देखते हुए इस साल स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत लगभग 3 हजार किलो दवाई का आवंटन किया गया है, जिसका उपयोग मच्छरों के लार्वा और संक्रमण को रोकने के लिए छिड़काव में किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि एक मई से जिले में घर-घर दवा का छिड़काव अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और उन्हें अपने-अपने क्ष...