देवघर, जुलाई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई 2026 रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर की गई। जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए कुल 16152 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। वहीं झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता परीक्षा में 4126 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और इस परीक्षा से 12 हजार 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण मे कदाचारमुक्त जिले के सभी परीक्षा केंद्रो पर तीन पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 39 % परीक्षार्थी शामिल परीक्षा के ...