बांका, मई 21 -- बांका। बिहार के प्रत्येक पंचायत में रहने वाले नागरिकों को आधार से जुडी सुविधाओं के लिए अब शहरों व प्रखंड कार्यालयों की दौड नहीं लगानी पडेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ही आधार से जुडे काम आसानी से हो सकेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत सरकार भवनों में भी आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाने के निर्णय लिए गए हैं, ताकि लोगों को आधार कार्ड बनवाने व सुधार करवाने में आसानी हो सके। पहले चरण में सूबे के 2000 पंचायत सरकार भवनों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसमें बांका जिले के 42 पंचायत सरकार भवनों को आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए चिन्हित किया गया है। विभाग के निर्देश पर इन पंचातस सरकार भवनों में कंप्यूटर, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर और आई स्कैनर जैसी तकनीकी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय...