शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की दस साल की संतोषजनक सेवा पर चयन वेतनमान का लाभ नही मिल पा रहा है। जिसके कारण महानिदेशक ने जानकारी देते हुए बीएसए को पत्र जारी कर जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। शिक्षकों को झटपट यह लाभ दिलाने के लिए एक साल पहले पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी, लेकिन इसके बाद देरी का ग्राफ और बढ़ गया है। शिक्षक बीईओ से लेकर बीएसए तक लगातार शिकायतें कर रहे है और बडे़ अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर मंजूरी अटकी पड़ी है। यही कारण जिले के 407 शिक्षकों के चयन वेतनमान के 50 फीसदी से अधिक मामले अब भी लंबित है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर से नई व्यवस्था लागू की गयी थी। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने चयन वेतनमान समेत शिक्षको के सेवा संबंधी पांच ऑनलाइन मॉड्यूल जारी किए थे। ये सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.