मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 40 हाईस्कूलों को नए हेडमास्टर मिले हैं। दूसरे चरण में हाईस्कूल के लिए हेडमास्टर को जिला आवंटित किया गया है। इन हेडमास्टरों को 24 अप्रैल को नियुक्ति पत्र मिलेगा।जिले के प्रधान शिक्षकों के बीच बुधवार को औपबंधित नियुक्ति पत्र और पदस्थापन पत्र का वितरण किया गया। करीब 250 प्रधान शिक्षकों में से कैंप में 90 प्रधान शिक्षक ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने कहा कि इन शिक्षकों को अभी तीन दिन का समय दिया गया है। कैम्प में आकर ये अपना नियुक्ति पत्र ले लेंगे। अन्य जिले में रहने के कारण 50 फीसदी शिक्षक भी पहले दिन कैम्प में नहीं पहुंचे।चेक यह भी पढ़ें- प्रधान शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र लिस्ट के अनुसार नहीं दे पाए कई कागजात :नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे कई प्रधा...