बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं,संवाददाता। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिले के शिक्षा विभाग ने एक बड़ी सफलता अर्जित की। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित भव्य समारोह में जिले के 399 प्राथमिक विद्यालयों को आधिकारिक रूप से निपुण घोषित किया गया। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए डायट ऑडिटोरियम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप, डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए निष्पक्ष बाह्य मूल्यांकन में जनपद के 399 विद्यालयों ने निर्धारित शैक्षणिक दक्षताओं को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने हेतु डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े नौ बजे से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.