जमशेदपुर, मार्च 16 -- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 362 परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के लगभग 13409 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय प्रौढ़ शिक्षा के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. कुलदीप कुमार ने जमशेदपुर सहित घाटशिला, मुसाबनी आदि कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। जिला शिक्षा विभाग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा में 70 वर्ष तक के असाक्षर भी शामिल हुए। सभी केंद्रों पर नव-साक्षरों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया था।डॉ. कुलदीप कुमार ने कहा कि 362 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन अपने आप में एक मिसाल है। पूर्वी सिंहभूम के हर कोने...