नोएडा, अगस्त 17 -- ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में सोमवार को उचित दर विक्रेताओं के हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई। इस दौरान ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। गौतमबुद्धनगर में भी 361 उचित दर विक्रेता इससे लाभान्वित होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक दादरी तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 35 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाया कोटेदारों का लाभांश यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभां...