मिर्जापुर, जुलाई 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इसी क्रम में मिर्जापुर जनपद में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत लाभ उठाकर किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती खेती कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि प्रदेश सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। ड्रैगन फ्रूट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 लाख 70 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस आर्थिक सहायता से किसानों को ...