नवादा, फरवरी 17 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित माध्यमिक (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी मंगलवार से जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जिले मैट्रिक परीक्षा की विभागीय व प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। लड़कों के लिए 14 केन्द्र, जबकि लड़कियों के लिए 19 केन्द्र बनाए गए है। इनमें नवादा जिला मुख्यालय में नवादा में 12 केन्द्र लड़कियों के लिए जबिक लड़कों के लिए 8 केन्द्र बनाए गए है। रजौली में 7 केन्द्र लड़कियों के लिए बनाए गए हैं। हिसुआ में 2 केन्द्र छात्रों के लिए जबकि वारिसलीगंज में 4 केन्द्र लड़कों के लिए बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 35132 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है। इस साल 17573 लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगी, जबकि लड़कों ...