कोडरमा, दिसम्बर 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य Rs.2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो वर्तमान बाजार मूल्य से अधिक है। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में कोडरमा जिले के 32 चिन्हित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान की अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने कोडरमा प्रखंड अंतर्गत चेचाई पैक्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान अधिप्राप्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा सभी आवश्यक रजिस्टरों का विधिवत एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले के सभी 6 प्रखंडों में संचालित 32 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर अब तक 480 किसानों से कुल 22,112.13 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त ने किसानों से अपील करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.