देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगी। सचल दल के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है। जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। दो पालियों में सुबह 9 से 12 व 2 से 5 बजे तक होगी। सभी केदो पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।जिले के जिन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी उनमें दीनानाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज, संत विनोबा पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, लाल करमचंद थापर इंटर कॉल...