मधुबनी, मई 31 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 309 शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जिन्हें 1 जून 2026 से संचालित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार ऐसे शिक्षक, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे, उन्हें इस सत्र में प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण का अवसर दिया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार कई शिक्षक मतदाता सूची पुनरीक्षण, बिहार विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यों, स्वास्थ्य कारणों अथवा अवकाश के चलते प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके थे। अब उन्हें आवंटित प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। डीईओ और डीपीओ एसएसए को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित शिक्षकों की समय पर प्र...