नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, निज प्रतिनिधि नवादा जिले के 30 केंद्रों पर इंटर की बोर्ड परीक्षा 02 फरवरी यानी सोमवार को शुरू होगी, जो 13 फरवरी तक चलेगी। नवादा शहर में 19, वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय में 04, हिसुआ प्रखंड मुख्यालय में 02 तथा रजौली अनुमंडल मुख्यालय में 05 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 04 परीक्षा केन्द्रों को आदर्श परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पहले दिन (दो फरवरी को) प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बायोलॉजी (विज्ञान) एवं फिलॉसफी (कला) की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक इकोनॉमिक्स (कला एवं वाणिज्य) की परीक्षा होगी। नवादा जिले में इंटर की परीक्षा में 37259 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें छात्राओं की संख्या 18100 है, जबकि छात्रों की संख्या 19159 है। इस परीक्षा की तैयारी पूरी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.