बस्ती, जून 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी व प्रेमप्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। समारोह में प्रधानमंत्री के वितरण समारोह संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। यह आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया और सभी ब्लॉकों पर हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कृषक हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सबसे महत्वपूर्ण है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शनिवार को जनपद के पंजीकृत कृषकों को 23वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में ह...