देवरिया, अगस्त 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिले के 3.38 लाख लोगों के राशन पर ब्रेक लग गया है। ई केवाईसी नहीं कराने पर तीन महीने तक राशन सस्पेंड कर दिया गया है। तीन महीने में भी ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड से नाम काट दिया जायेगा। राशन कार्ड में दर्ज 2350449 लाभार्थियों में 337930 ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराया है। जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को मिलाकर राशन कार्डो में कुल 2350449 यूनिट दर्ज हैं। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने गेहूं, चावल मिलाकर 35 किलो राशन मिलता है। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो के हिसाब से राशन कोटेदार द्वारा दिया जाता है। कार्डो में काफी संख्या में मृतक, वर्षो से विदेश रहने वालों का भी नाम दर्ज था और उनके नाम पर राशन का उठान किया जा रहा था। पिछले साल शासन...