बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- जिले के 3 संस्कृत विद्यालयों में 13 शिक्षकों की हुई अवैध तरीके से बहाली विशेष निदेशक ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर दिया हटाने का आदेश कहा-विज्ञापन निकाला गया न समिति सदस्यों का लिया अनुमोदन तेल्हाड़ा, आतासराय व औंगारीधाम स्कूलों में बहाली का मामला फोटो : डीईओ : जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। भौतिक व कागजी जांच का आदेश मिलने के बाद से संस्कृत स्कूल व मदरसे खासे चर्चा में हैं। वहीं, जिले के तीन संस्कृत विद्यालयों में 13 शिक्षकों की अवैध तरीके से बहाली का मामला सामने आ गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर उन शिक्षकों को कार्य से हटाने का आदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि बहाली के लिए आवश...