बिहारशरीफ, मार्च 19 -- जिले के 282 केंद्रों पर कॉपी जांच शुरू आठवीं वर्ग तक की प्रगति रिपोर्ट 30 को दी जाएगी पीटीएम में फोटो : कॉपी केके 04 : सरमेरा प्रखंड के चेरों सीआरसी में गुरुवार को कॉपी का मूल्यांकन करते शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के 282 केंद्रों (सीआरसी और यूसीआरसी) पर तीसरी वर्ग से आठवीं वर्ग तक के छात्रों की कॉपी का मूल्यांकन काम गुरुवार को शुरू हो गया। 24 जनवरी तक मूल्यांकन के बाद इसी प्रगति रिपोर्ट बनायी जाएगी। यह प्रगति रिपोर्ट 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) में दी जाएगी। एसएसए के डीपीओ मो. शहनवाज ने बताया कि पहले से दूसरे वर्ग की मौखिक परीक्षा पहले ही हो चुकी है। सभी की प्रगति रिपोर्ट 30 मार्च को दी जाएगी। सरमेरा प्रखंड के चेरों सीआरसी में 18 शिक्षकों को मूल्यांकन काम में लगाया गया है। संकुल समन्वयक नकी ...