धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में मंगलवार से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाकर 26 लाख 59 हजार 401 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। पहले दिन 2262 बूथों पर 4583 दवा प्रशासकों द्वारा लोगों को दवा खिलाई जाएगी। 11 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा खिलाएंगे। इस संबंध में सिविल सर्जन ने सोमवार को वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि के साथ अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान की निगरानी के लिए 435 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जिनकी उपस्थिति कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल के माध्यम से ली जाएगी। सभी ...